06 Feb 2023
मोदी व अडानी परस्ती के कारण एलआईसी और स्टेट बैंक जैसे सार्वजनिक वित्तिय उपक्रमों पर मंडरा रहे वित्तिय संकट को लेकर कांग्रेस ने आज देश भर में एलआईसी तथा स्टैट बैंको के आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश के सभी जिलो में ब्लाकों में जहां-जहां पर स्टैट एवं एलाआईसी की शाखायें है वहां पर प्रदर्शन किया गया।
06 Feb 2023 03:18PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिटफण्ड कंपनियों) एवं उनके संचालको के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अनयिमित वित्तीय कंपनियों (चिटफण्ड कंपनियों) के संचालन को राज्य में पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। चिटफंड कंपनियों की नीलामी से प्राप्त राशि 30 करोड़ रूपये, 37 हजार 325 निवेशकों को वापस लौटायी जा चुकी है ।
06 Feb 2023 02:54PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में पधारे जूना अखाड़ा के महामंडेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज को शाॅल-श्रीफल भेंट कर स्वागत-सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महामंडेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज ने मुख्यमंत्री बघेल को केवट उवाच पत्रिका भेंट की और छत्तीसगढ़ राज्य में प्रेम- सद्भाव एवं संस्कृति की सराहना की और राज्य की निरंतर प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
06 Feb 2023 02:53PM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राशन कार्डधारकांे को उचित मूल्य की दुकानों से नियमित खाद्यान्न सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित हो। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने की पीडीएस की समीक्षा
06 Feb 2023 02:53PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेस के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार के लिए चुना गया है। ‘छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल’ को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इण्डिया सीएसआई, एसआईजी, ई-गवर्नेस अवार्ड-2022 के तहत परियोजना केटेगेरी के अंतर्गत ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए खनिज साधन विभाग के सचिव, संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, एनआईसी एवं डीएमएफ से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार
06 Feb 2023 02:53PM,by: Tikendra Sinha
दाधापारा से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खिड़की के शीशे तब टूट गए जब अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव से ट्रेन के पांच डिब्बों की कुल नौ खिड़कियां कथित तौर पर क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एक वीडियो में ट्रेन के टूटे शीशे दिखाई दे रहे हैं। दाधापारा से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
06 Feb 2023 02:53PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात । उन्होंने मुख्यमंत्री को सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के जरिये किसानों, खेतिहर मजदूरों, आदिवासियों के हित में संचालित योजनाओं एवँ छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना व संचालन की प्रगति तथा उपलब्धियों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई दी।
06 Feb 2023 01:36PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







