06 Apr 2023

Generic placeholder image

एनसीईआरटी की 6वीं से लेकर 12वीं तक के किताबों में इतिहास से संबंधित और भारत की आजादी की लड़ाई से संबंधित तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से संबंधित सामाग्रियों को हटाये जाने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कड़ी निंदा किया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार का इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयास है। केंद्र सरकार देश की आने वाली पीढ़ी से सच छुपाना चाहता है। दरअसल भाजपा का इतिहास दरिद्र है इसीलिये भाजपा इतिहास का विद्रूपीकरण करने में लगी है। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित करने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने महात्मा गांधी से संबंधित नाथूराम के मनोभावों को एनसीईआरटी इतिहास के पन्नों से हटवा दिया है। किताब में गांधीजी के हत्या से संबंधित तथ्यों को भी हटा दिया गया ताकि आने वाली पीढ़ी गांधी के हत्या के घटनाक्रम को न जान सके। बीते 25 सालों से इतिहास के विद्वान विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई पठन सामाग्री को मोदी सरकार ने इसलिये हटवा दिया ताकि बच्चे भाजपा के फासीवादी विचारधारा के अनुसार इतिहास की घटनाओं का अध्ययन कर सकें।

06 Apr 2023 05:40AM,
by: Tikendra Sinha