06 Jun 2023

Generic placeholder image

केशकाल विकासखंड ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम में बोलबोला गौठान के दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिला सदस्यों ने बर्फी से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री ने बर्फी के स्वाद की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी बर्फी खिलवाई। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजीगांव योजना अंतर्गत स्थापित गौठान अब ग्रामीण आजीविका के केन्द्र बन रहे है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बोलबोला गौठान का मॉडल प्रदर्शित किया गया है जिसकी प्रशंसा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गयी है। मिशन रूर्बन अंतर्गत पशुधन विकास विभाग, आदिवासी परियोजना, मनरेगा, डी.एम.एफ. एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की योजनाओं के अभिसरण से स्थापित सामुदायिक डेयरी इकाई ‘मावा बोलबोला कोण्डानार डेयरी‘ श्वेत क्रांति का प्रतीक बन चुकी है।

06 Jun 2023 10:38AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशासन की नवीन पहल 'डॉक्टर तुमचो दुआर' का शुभारंभ किया। इस पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के बड़ेराजपुर एवं फरसगांव विकासखण्डों के पहुंचविहीन ग्रामों में चिकित्सा सुविधाएँ टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना और कॉल सेंटर में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जायेगी। कॉल सेंटर से कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जायेगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जायेगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल लाकर उपचार भी किया जायेगा। 

06 Jun 2023 10:33AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने केशकाल विकासखंड के बेड़मा प्रवास के दौरान 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोंडागांव जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिये प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 9 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समर कैंप में सीखी गई कला का प्रदर्शन बच्चों ने कार्यक्रम में बनाए गए एक स्टॉल में किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। समर कैम्प में पेंसिल स्केच से मुख्यमन्त्री का चित्र उकेरने वाले आत्मानंद स्कूल केशकाल के कक्षा नवमी के छात्र आदीदेव सोनवानी और बेड़मा निवासी मनीष पांडेय ने मुख्यमंत्री को चित्र भेंट किया । बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

06 Jun 2023 10:32AM,
by: Tikendra Sinha