06 Jun 2023

Generic placeholder image

लोक निर्माण एवं गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज बलरामपुर के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सनावाल में 21 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले अंरर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के मांग पर रामचन्द्रपुर में नवीन विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की। इस दौरान मंत्री श्री साहू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर ंसदीय सचिव तथा सामरी विधायक श्री चिंतामणि महाराज, रामानुजगंज विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील उपस्थित थे।

06 Jun 2023 06:00AM,
by: Tikendra Sinha