06 Jul 2023
कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है कि "आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।" शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी
06 Jul 2023 08:24AM,by: Tikendra Sinha
शरद पवार गुट के समर्थकों ने एनसीपी के दिल्ली कार्यालय के बाहर 'गद्दार' (गद्दार) का पोस्टर लगाया। पोस्टर में लिखा है, "...देश अपनों के बीच छिपे गद्दारों को देख रहा है।" इसमें 'बाहुबली: द बिगिनिंग' का एक सीन दिखाया गया है, जहां कटप्पा ने बाहुबली की पीठ में छुरा घोंपा था। पोस्टर में अजित पवार को कटप्पा और शरद पवार को बाहुबली के रूप में दर्शाने के लिए घटनास्थल के छायाचित्रों में बदलाव किया गया था।
06 Jul 2023 08:00AM,by: Babuaa Desk
मध्य प्रदेश के सीधी जिला में भाजपा नेता के द्वारा एक आदिवासी युवा के ऊपर पेशाब करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा नेता ने एक व्यक्ति नहीं समूचे आदिवासी समाज का अपमान किया, भाजपा शासित राज्यों में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है मध्यप्रदेश में हर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे सीधी जिला में जो आदिवासी वर्ग के युवा के ऊपर भाजपा नेता के द्वारा पेशाब करना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है यह भाजपा का वास्तविक चरित्र है जो अपने अहं में किसी भी स्तर तक गिर सकते है। भाजपा की इसी प्रवृत्ति के कारण आदिवासी समाज भाजपा से नफरत करता है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मांग करते हैं उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
06 Jul 2023 07:00AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था मोदी सरकार की उपलब्धि है और भाजपा के नेता इस उपलब्धि के यशोगान करने के लिए गांव गांव और गली गली घूम रहे हैं। और मंहगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़क कर जला रहे हैं भाजपा नेताओं में थोड़ी बहुत भी नैतिकता बाकी होगी तो उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि मोदी सरकार ने जो 100 दिनों महंगाई कम करने अच्छे दिन आने 15-15लाख रुपए खाते में जमा कराने 30 से 35 लीटर पेट्रोल डीजल देने सस्ते दरों में रसोई गैस देने सस्ते दरों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पाए हैं आज देश की जनता महंगाई बेरोजगारी से पीड़ित है और भाजपा के नेता जश्न मना रहे और महंगाई से पीड़ित जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है।
06 Jul 2023 07:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








