06 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष दामु आंबेडारे के नेतृत्व में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कल्याण तथा पत्रकारों के हित में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को उनके द्वारा प्रस्तुत अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब से कोषाध्यक्ष सुश्री शुगुफ्ता शिरीन, श्री नारायण भोई, डॉ. अनिल द्विवेदी, श्री पीयूष मिश्रा आदि पत्रकारगण उपस्थित थे।

06 Jul 2023 05:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए भारत सरकार द्वारा तैयार यू-विन (U-Win) डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में जिलों में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिशन इंद्रधनुष 5.0 (Intensified Mission Indradhanush) की भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यशाला में शामिल हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली में टीकाकरण के उप संचालक तथा यूएनपीडी के टीम लीडर ने कार्यशाला में ऑनलाइन भागीदारी कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैदानी अधिकारियों को यू-विन और मिशन इंद्रधनुष की दी गई जानकारी

06 Jul 2023 05:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित तुंहर सरकार तुंहर दुआर योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड रिचर्स इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्रदेश में कुशल ड्राइवरों की आवश्यकता पूरी हो रही है। नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से परिवहन विभाग की नवाचारी पहल उपयोगी साबित हुई है। इस दौरान परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुंहर सरकार तुंहर दुआर अभियान से अब तक 21 लाख 4 हजार 95 लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्रों की होम डिलीवरी हुई है। 

06 Jul 2023 05:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पत्रकारों के हित में लागू कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान बस्तर जिला पत्रकार संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बस्तर जिला पत्रकार संघ सुरेश रावल तथा अन्य पदाधिकार धर्मेंद्र महापात्र, संतोष वर्मा, श्री नवीन गुप्ता, श्री रितेश पांडेय, श्री अशोक नायडू, श्री संजीव पचौरी, श्री केशव शाल्होत्रा, श्री श्रीनिवास रथ, श्री बादशाह खान उपस्थित थे।

06 Jul 2023 05:42AM,
by: Tikendra Sinha