06 Jul 2024
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज प्रेसवार्ता लेकर राज्य में चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य राजस्व विषयों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्व पखवाड़ा में राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 6 से 20 जुलाई तक सभी जिलों के ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से बी-1, खसरा के नकल एवं किसान किताबों के आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया जाएगा। इसी तरह आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र संबंधी समस्त आवेदनों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन प्रविष्टि एवं शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। शिविर में प्राप्त होने वाले फौती नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही ऑनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिल कराया जाकर प्रकरणो का निराकरण किया जाएगा। राज्य में अभी 7 लाख 4 हजार 154 दर्ज प्रकरणों में से 5 लाख 90 हजार 490 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए गए।
06 Jul 2024 04:50PM,by: Tikendra Sinha
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वह पहले ही मनी लॉड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब उनके ऊपर सात करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। सतेंद्र जैन पर आरोप है कि CCTV लगाने में हुई देरी के लिए लगी पेनाल्टी माफ करने के एवज में उन्होंने कंपनी से 7 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं
06 Jul 2024 04:49PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने लालू प्रसाद के मोदी सरकार के जल्द गिरने के दावे से जुड़े सवाल पर यह बात कही। मोदी सरकार के जल्द गिरने के दावे पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
06 Jul 2024 03:01PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
06 Jul 2024 03:01PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









