06 Aug 2023

Generic placeholder image

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभाठा के निवासी महादेव यादव द्वारा जहर सेवन के कारण इलाज के दौरान एम्स में हुई मृत्यु को लेकर कतिपय लोगों द्वारा यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त न मिलने के कारण जहर का सेवन किया है। यह तथ्य पूर्णतः निराधार है। महादेव यादव के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न तो आवास स्वीकृत किया गया था, न ही उसे किसी तरह की किश्त मिलनी थी। महादेव यादव सिविल कांट्रेक्टर था। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण का काम ठेकेदारी में किया करता था। उसके द्वारा जहर का सेवन करने के अन्य व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। इसका प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त से कोई संबंध नहीं है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की राशि कार्य पूर्णता के आधार पर लगातार जारी की जा रही है।

06 Aug 2023 01:48PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा मुझे बताते है कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है। तकनीकी रूप से हम बहुत आगे बढ़ चुके है और इसका दायरा भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक युवा नई तकनीक के बारे में लगातार अपडेट रहते है और स्मार्टली सारे काम करते है। यह खुशी की बात है कि कोड-ए-थान के इस कार्यक्रम में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 6 बच्चों को सम्मानित किया गया है। शासकीय स्कूल के बारे में पहले ऐसी कल्पना करना कठिन था। मैं सम्मानित सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के निजी होटल में हिन्दुस्तान टाईम्स समूह द्वारा आयोजित ‘कोड-ए-थान‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

06 Aug 2023 11:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2023 में अब तक राज्य में बीज के 89 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 25 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।  राज्य में खाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी

06 Aug 2023 11:49AM,
by: Tikendra Sinha