07 Apr 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की शहरी बस्तियों में रहने वाले गरीब तबकों को अब और भी अधिक आसानी से इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में मोबाइल मेडिकल यूनिट की संख्या 120 से बढ़ाकर 150 की जा रही है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को शहरी गरीबों के इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर मोबाइल यूनिटों के माध्यम से चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नगरीय प्रशासन विभाग की सेवाएं तत्परता से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि भवन अनुज्ञा, नल कलेक्शन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गुमास्ता, लायसेंस आदि कार्य समय-सीमा में किए जाए।  नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

07 Apr 2023 02:16AM,
by: Tikendra Sinha