07 Apr 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग शहर विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यकता सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन राशि द्वारा प्रदान की, जिसमें रायपुर नाका दुर्ग के निवासी श्री विष्णुराम यादव व ग्राम बोरीगारका पाउवारा के श्री राम जी साहू को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी गई। दिव्यांश विवाह प्रोत्साहन राशि के रूप में श्री रतिदास सिरमौर को 50 हजार रुपे प्रदान किया गया। इस दौरान हितग्राही श्री विष्णु राम यादव ने बताया कि वो ई-रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करते हैं जिससे उन्हें 12 से 15 हजार की मासिक आमदनी हो जाती है। ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या के के क्रियान्वयन में और सुविधा प्राप्त होगी।

07 Apr 2023 10:35AM,
by: Tikendra Sinha