07 Jul 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के मोदी सरनेम मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर बोलते हुए कहा राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता था, जब सड़कों पर चले तब बीजेपी की नींद उड़ गई l सीएम बघेल ने कहा कि लगातार राहुल जी को रोकने की कोशिश की जा रही है. राहुल जी सत्य के रास्ते पर चल रहे हैं. राहुल जी ना झुकेंगे और ना रुकेंगे l
07 Jul 2023 01:49PM,by: Tikendra Sinha
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिय, याचिका में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में एक केस दर्ज हुआ था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनाव का नामांकन भरते समय इसकी जानकारी नहीं दी थी l
07 Jul 2023 01:48PM,by: Tikendra Sinha
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव वाले राज्यों तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया वही राजस्थान में चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर पार्टी के चुनाव प्रभारी होंगे और उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी होंगे।
07 Jul 2023 01:12PM,by: Tikendra Sinha
भोजपुर गायिका नेहा सिंह राठौड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी पर पेशाब करने की घटना के कुछ दिनों बाद एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उन पर मामला दर्ज़ किया गया है। 'एमपी में का बा?': भोजपुरी गायक पर मामला दर्ज
07 Jul 2023 01:12PM,by: Tikendra Sinha
गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा मोदी उपनाम मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के कुछ घंटों बाद, उनकी पार्टी ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करने के अपने फैसले की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल
07 Jul 2023 01:11PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









