07 Sep 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीसी सखियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय सेवाएं प्रदान करने, सर्वाधिक आय अर्जित करने एवं वित्तीय लेन-देन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 बीसी सखियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वसहायता समूहों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने बैंकों द्वारा शुरू की गई दोहरी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। दोहरी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में स्वसहायता समूह अपने गांव में ही रहकर बीसी सखी के केंद्र से अपने समूह के खाते का संचालन कर सकते हैं जिससे समूह की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता है।

07 Sep 2023 12:22PM,
by: Tikendra Sinha