08 Feb 2022
तेलंगाना पुलिस ने सोमवार को खम्मम जिले के वजीदु मंडल के पेनुगोलू गांव के वन क्षेत्र में कथित तौर पर “पुलिस दल को मारने के इरादे से” माओवादियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंगों का पता लगाया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "सरकार द्वारा प्रतिबंधित माओवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने... बारूदी सुरंगें लगाईं और विस्फोटकों और उपकरणों को रिजर्व फॉरेस्ट में छिपा दिया।"
08 Feb 2022 12:04PM,by: Tulsi Dewangan
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सात जवानों की मौत हो गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इन जवानों के बर्फ के नीचे दब जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए। लेकिन बचाव दल को सैनिकों के शव मिले। अरुणाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आए सात जवानों के मिले शव
08 Feb 2022 12:03PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने वादा किया है कि, तीन साल तक पेट्रोल और डीजल पर शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होगी। भाजपा ने राज्य में मकान मालिकों को सशक्त बनाने के लिए एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया है। गोवा चुनाव: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
08 Feb 2022 10:50AM,by: Tulsi Dewangan
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हिजाब मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि, यह "संविधान द्वारा चलेगा, भावनाओं से नहीं"। इस बीच बागलकोट और शिवमोग्गा सहित अन्य जिलों में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटनाएं सामने आईं ,पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज का सहारा लिया। जिले में भड़की हिंसा के बाद शिवमोग्गा में धारा 144 लागू कर दी गई है।
08 Feb 2022 09:53AM,by: Tulsi Dewangan
आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा "सूर्य नमस्कार का वैज्ञानिक महत्व" विषय पर आयोजित तरंग संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने कहा कि सूर्य नमस्कार स्वास्थ्य प्राप्त करने का कम्पलीट पैकेज है। डॉ राकेश पंडित ने आगे कहा कि वैज्ञानिक पृष्ठभूमि पर विकसित हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति में ऋषि मुनियों ने मनुष्य स्वास्थ्य के लिए अनेकों साधन, उपक्रम एवं विधियां निर्देशित की हैं। सूर्य नमस्कार का अभ्यास हमारे शरीर,मन, आत्मा पर सकारात्मक डालता है। सूर्य नमस्कार एक ऐसी विलक्षण योगिक क्रिया है जो समग्र स्वास्थ्य का संपूर्ण साधन माना गया है। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास व्यक्ति के भोतिक/शारीरिक स्तर से लेकर मानसिक स्तर तक को प्रभावित करता है।सूर्य नमस्कार शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं को विकसित करने और बढ़ाने का अचूक उपाय माना गया है। सूर्य नमस्कार अभ्यास स्वास्थ्य का कम्पलीट पैकेज
08 Feb 2022 09:30AM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि "मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर है", इस महीने के अंत तक शहर को अनलॉक कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "हमने अपना मन बना लिया है, लेकिन लोगों के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरुरी है।" फरवरी के अंत तक अनलॉक हो जाएगा मुंबई: मेयर किशोरी पेडनेकर
08 Feb 2022 09:24AM,by: Tulsi Dewangan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' में कहा गया है, कि अगर पार्टी चुनी जाती है तो लव जिहाद के मामलों में कम से कम 10 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना सुनिश्चित करेगी।
08 Feb 2022 09:24AM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



