08 May 2023

Generic placeholder image

नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा। खुड़िया राजस्व ग्राम बनेगा, खुड़िया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा एवं यहां रिसॉर्ट बनाया जाएगा। ग्राम गोड़खाम्ही नगर पंचायत एवं डिंडोरी को उप-तहसील बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुंगेली जिले के ग्राम खुड़िया में यह घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 13 करोड़ 71 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 1 करोड़ 20 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य तथा 12 करोड़ 51 लाख रूपए के भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनता से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री राहुल देव, एसपी श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

08 May 2023 02:22PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजभवन में आज राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों एवं जिलों के जिलाधीशों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। साथ ही रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस युद्ध, महामारी या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बिना किसी भेद-भाव के सभी की सेवा करता है।  रेडक्राॅस का उद्देश्य मानवता की सेवा - राज्यपाल हरिचंदन

08 May 2023 02:21PM,
by: Tikendra Sinha