08 Aug 2023
छत्तीसगढ प्राकृतिक वन संपदा से सम्पन्न है और यहां सदियों से निवासरत आदिवासी समुदाय के लोगों को राज्य में एक अलग पहचान हैं। यहां की पहचान लोक कला, संस्कृति, रीति रिवाज, नृत्य महोत्सव अपनी गौरवशाली संस्कृति को बनाकर रखी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों को सभी अधिकार देने की पहल शुरू की । वनांचल क्षेत्र में बरसों से रहने वाले आदिवासी परिवारों को 59 हजार 791 वन अधिकार पत्र दिया गया है। ताकि अपनी काबिज भूमि में खेती-बाड़ी कर आर्थिक तरक्की कर सकें। मुख्यमंत्री ने किसानों की जमीन वापसी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 2500 रूपए प्रति मानकर बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा करके किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। वेल्यू एडीशन करके न सिर्फ़ वनवासियों की आय में बढ़ोतरी की है, बल्कि रोजगार के अवसरों का भी निर्माण किया है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समुदाय के जुड़े हर मसले को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण करने के साथ उनकी बेहतरी के लिए कदम उठा रही है। वन भूमि का पट्टा देने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्य
08 Aug 2023 11:15AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।
08 Aug 2023 11:15AM,by: Tikendra Sinha
कभी दूसरे के खेतों और फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली महिलाएं आज खुद मालकिन बन गई है। अब वे खुद के लिए काम कर रही है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है। फ्लाई ऐश ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
08 Aug 2023 11:15AM,by: Tikendra Sinha
देश की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव मोहन ने पर्चा जारी कर छत्तीसगढ़ में तीन साल में 59 हजार महिलाएं-युवतियों के लापता होने का आरोप लगाया है l नक्सलियों की ओर से जारी पर्चा में बीजापुर में प्री मैट्रिक छात्रावास में छात्र से मारपीट, नैमेड बाजार में महिला से दुष्कर्म का भी उल्लेख किया गया l
08 Aug 2023 10:42AM,by: Tikendra Sinha
नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरौदा के वार्ड क्रमांक-16, इंदिरा पारा भिलाई-3 में अवैध निर्माण को सोमवार को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार इंदिरा पारा वार्ड क्रमांक-16, में पानी टंकी के पास रोड पर हो अवैध रूप से निर्माण कर दुकान संचालित की जा रही थी। जिसे निगम दल ने तोडक़र अवैध निर्माण हटा दिया गया l प्रदेश के भिलाई में भी चला अवैध निर्माण पर बुलडोज़र
08 Aug 2023 10:42AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन में एक कविता पढ़ी। उनकी कविता की एक पंक्ति में कहा गया, ''नरेंद्र मोदी जी जानते हैं जनता की नदी, इसलिए बढ़ाई है मैंने दाढ़ी''। रामदास ने राज्यसभा में पढ़ी कविता
08 Aug 2023 06:39AM,by: Babuaa Desk
राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पारित होने के बाद आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हालांकि वे इस विधेयक को विधायी रूप से नहीं रोक सकते, लेकिन वे न्यायपालिका में इसके खिलाफ लड़ेंगे। चड्ढा ने कहा, "इंडिया अलायंस के सौ से ज्यादा वोट इस बिल के खिलाफ थे।" यह बिल राज्यसभा में पक्ष में 131 और विपक्ष में 102 वोटों के साथ पारित हो गया। न्यायपालिका में दिल्ली सेवा विधेयक के खिलाफ लड़ेंगे : राघव
08 Aug 2023 06:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









