08 Aug 2023
राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण लागू किये जाने के निर्णय का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने स्वागत करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार तो राज्य के आरक्षित वर्ग के लोगों को 76 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है इस हेतु भूपेश सरकार ने विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर राजभवन भेजा है। भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्रों के कारण आरक्षित वर्गो को अधिकार पिछले 8 माह से राजभवन में लंबित है। राजभवन से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण प्रदेश में 76 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं हो पा रहा है।
08 Aug 2023 02:57AM,by: Tikendra Sinha
अमृत भारत योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के तथाकथित कायाकल्प करने की मोदी सरकार का दावा देश की जनता के साथ छलावा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार यात्री रेल और रेल सुविधाओं को बंद करने का षड़यंत्र कर रही है देश भर में यात्री गाड़ियां बंद की जा रही है, यात्री गाड़िया अचानक रद्द कर दी जाती है, यात्री गाड़ियां घंटों नहीं दो-दो दिन लेट चल रही है ऐसे में रेलवे स्टेशनों को सुंदर और चमकीले बनाने से क्या होग? जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही समाप्त कर दी जायेगी तो लोगों को अपने शहरों के रेलवे स्टेशनों की सुंदरता से क्या फायदा होगा?
08 Aug 2023 02:57AM,by: Tikendra Sinha
विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर ‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन 9 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्राहालय, घडी चौक के पास रायपुर में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवन के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जन जन तक पहुंचना और उनकी संस्कृति को मूलरूप में बचाये रखने और उसे संजोने में सहयोग देना है।
08 Aug 2023 02:57AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी जाती है निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती। यात्री ट्रेनों की निरस्ती के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलम्ब से चलने से भी रेल यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा पूर्व में रेल मंत्री जी को भी अनेक अवसरों पर यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया, किन्तु उससे स्थिति में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है।
08 Aug 2023 02:57AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्णय के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
08 Aug 2023 02:56AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को आयोजित वृहद स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 472 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि का वितरण किया जाएगा। इनमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ रूपए से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा वन प्रबंधन समितियों को 44 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का वितरण होगा।
08 Aug 2023 02:56AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





