09 Feb 2021

Generic placeholder image

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 के भाषण में घोषणा की कि सरकार गैर-रणनीतिक, राज्य संचालित फर्मों को विभाजित करना चाहती है। घोषणा ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों और यूनियनों के बीच चिंताओं को बढ़ा दिया है, यह देखते हुए कि वे रणनीतिक महत्वाकांक्षी से बाहर हैं, जैसा कि बजट में व्यक्त किया गया है। केंद्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के प्रस्तावित निजीकरण का विरोध करने के लिए, यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मंगलवार को 15 मार्च से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। बैंकों ने बुलाई हड़ताल, इन तारीख़ों पर बंद रहेंगे बैंक

09 Feb 2021 01:01PM,
by: Ashna Ali
Generic placeholder image

गरियाबंद :कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले में कोविड वैक्सीन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा है कि शासकीय विभागों को लक्षित टीकाकरण के अनुरूप वैक्सीन लगाया जाए। उन्होंने कह कि फ्रंट वर्कर, पुलिस, राजस्व, पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। उन्हें वैक्सीन लगाकर आम लोगों के लिए संदेश देना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विभाग प्रमुख इस संबंध में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से समन्वय कर वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करे। आज जिला स्तरीय टास्काफोर्स की बैठक में कलेक्टर द्वारा उक्त निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रकांत वर्मा, डब्ल्यू एच ओ प्रतिनिधि डॉ. नितिन पाटिल, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, सीआरपीएफ, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

09 Feb 2021 01:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी-ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक दौरा करें। सरकार ने इनके लिए अच्छी योजनाएं बनाई हैं जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके इन इलाकों में दौरे से यह क्रियान्वयन और भी प्रभावी हो सकेगा। यह भी देखें कि उन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो। राज्यपाल ने श्री शाह को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया और प्रदेश के नक्सलवाद सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की और जानकारी प्रदान की।

09 Feb 2021 11:33AM,
by: Thaneshwar sahu