09 Mar 2023
नवनियुक्त मंत्री आतिशी ने आज कहा की जिस तरह भगवान राम वनवास गए और उनके भाई भरत ने राज्य संभाला, हम उसी तरह काम करेंगे। जेल से बाहर निकलने के बाद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालेंगे। रिहाई के बाद मंत्री पद संभालेंगे सिसोदिया और जैन: आतिशी
09 Mar 2023 04:29PM,by: Tikendra Sinha
भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम देना "एक स्मार्ट कदम नहीं था |" शमी ऐसे गेंदबाज हैं जो लय में रहना पसंद करते हैं, शायद आपको उन्हें आराम नहीं देना चाहिए।" शमी को आराम देना अच्छा कदम नहीं था: गावस्कर
09 Mar 2023 04:29PM,by: Tikendra Sinha
वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में विगत दिवस वन मंडल बिलासपुर के बेलगहना परिक्षेत्र अंतर्गत एक वाहन- ट्रेक्टर सहित सागौन के 18 नग सिलपट जब्त किए गए है। इसके जब्ती की कार्रवाई वन मंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में गस्त के दौरान की गई। विभााग द्वारा आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। वन विभाग द्वारा एक वाहन सहित सागौन के अवैध चिरान जब्त
09 Mar 2023 02:46PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
09 Mar 2023 02:46PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी में पर्यटन के लिए रिवर फ्रंट व्यू पॉइंट का निर्माण करने की घोषणा की।
09 Mar 2023 02:46PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के कल्याण के लिए संवेदनशील पहल की गई है। इसके साथ ही उन्होंने निराश्रितों, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं के साथ उभयलिंगी समुदाय का भी विशेष ध्यान रखा है।
09 Mar 2023 11:29AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा भी उपस्थित थीं।
09 Mar 2023 11:29AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









