09 May 2021
आम आदमी पार्टी यूथ विंग द्वारा आज पूरे प्रदेश में वैक्सीन की कमी और सरकार द्वारा शराब की होम डिलीवरी की जाने के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष तेजेंन्द्र तोड़ेकर के नेतृत्व में वर्चुअल विरोध प्रदर्शन किया गया। यूथ विंग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छात्र युवा संघर्ष समिति अध्यक्ष नीरज साहू ने राज्य सरकार के शराब के होम डिलीवरी के फैसले का विरोध करते हुऐ कहा कि आज प्रदेशवासियों व प्रदेश के युवाओं को शराब की नहीं बल्कि वैक्सीन की जरूरत है, सरकार हो वैक्सीन घर घर तक पहुँचानी चाहिए जबकि सरकार प्रदेश में घर घर तक शराब पहुँचाने का प्लान तैयार कर रही है ये शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगो के लिए टीकाकरण ( कोविड-19 वैक्सीनेशन ) शुरू किया है, शुरूआत में वैक्सीन की कम मात्रा के कारण सिर्फ अंत्योदय राशन कार्ड धारियों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाया था पर यह सरकार की विफलता थी क्योंकि कोरोना किसी की गरीबी या अमीरी देखकर नहीं आती, इस मामले पर माननीय हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार द्वारा टीकाकरण बंद किया गया, फिर माननीय हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुनः राशनकार्ड के आधार पर टीकाकरण शुरू किया गया है । हम आंकड़े की बात करें तो प्रदेश में लगभग 1करोड़ 30 लाख, 18 से 44 वर्ष के लोग है जिन्हें टीका लगाना है, पर राज्य सरकार को अभी तक 1 लाख 3 हजार के आसपास वैक्सीन आयी थी जिसमे 7 मई तक मात्र 42 हजार लोगो को पहला टीका लगाया गया है।
09 May 2021 05:47PM,by: Babuaa Desk
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 9,120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 219 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,810 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
09 May 2021 05:08PM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिशों में हो रही है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी। यही वह समय जब बिजली विभाग का रोल दिखाई देता है। मौसम के बदले मिजाज ने बिजली विभाग की पोल खोल दी है। राजधानी के शंकर नगर क्षेत्र में पिछले 2 घंटो से अधिक समय से बिजली नही हैं। साथ ही राजधानी अधिकतर इस हिस्सो में यही हाल है। बिजली ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को फुरसद तक नहीं की फोन उठा ले। मौसम ने लिया थोड़ा सा करवट, दिखा बिजली विभाग का रोल
09 May 2021 04:36PM,by: Thaneshwar sahu
Google एक जून से अपनी मुफ्त सर्विस बंद करने जा रहा है। दरअसल Google की तरफ से Google Photo मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा एक जून 2021 से बंद कर रहा है। मतलब अब Google की ओर से Google Photo के क्लाउट स्टोरेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा। अगर आप Google ड्राइव या फिर किसी अन्य जगह अपनी फोटो और डेटा को स्टोर करते हैं, तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। कंपनी की तरफ से पहले ही इसका ऐलान कर दिया गया था।
09 May 2021 04:36PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं साथ ही मौतों का आंकड़ा भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर बौदाबाजार से आ रही है। जानकारी के अनुसार विधायक प्रमोद शर्मा के पिता का कोरोना से निधन हो गया है, 75 वर्षीय प्रेमलाल शर्मा काफी समय से संक्रमण से जूझ रहे है। छत्तीसगढ़ के इस जिले के विधायक के पिता का कोरोना से निधन
09 May 2021 03:56PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वैक्सीन और उससे जुड़ी दवाओं पर टैक्स को लेकर हो रही आलोचनाओं का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को जवाब दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड वैक्सीन पर न्यूनतम 5 फीसदी और ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर व कोविड की दवाओं पर 12 फीसदी टैक्स जरूरी है, इससे इनकी कीमतों को कम करने में मदद मिलती है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भारत में कोरोना संकट के बीच इन दवाओं और वस्तुओं पर टैक्स माफ करने की मांग के बीच उनका यह बयान आया है।
09 May 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
यूपी सरकार जहा लोगो को चिकित्सा संसाधन देने की बात करते है। वही केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है. अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं और रेफरल के नाम पर मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकते रहते हैं.
09 May 2021 03:28PM,by: Vikash Kumar
रायपुर :छत्तीसगढ़ में अब तक सात लाख से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक पॉजिटिव पाए गए कुल आठ लाख 42 हजार 356 लोगों में से सात लाख एक हजार 116 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 81 प्रतिशत यानि पांच लाख 68 हजार 636 मरीजों ने होम आइसोलेशन में इलाज कराकर कोरोना पर विजय पाई है। वहीं एक लाख 32 हजार 480 कोरोना संक्रमित कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर अभी 83 प्रतिशत से अधिक है।
09 May 2021 03:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






