09 May 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा विकास कार्यक्रम का असर रायगढ़ वनमण्डल के वन क्षेत्रों में अब दिखने लगा है। इस वन क्षेत्र के दिसम्बर माह में सूख जाने वाले नालों में अब अप्रैल-मई तक पानी का बहाव रहता है। वन क्षेत्रों में भू-जल स्तर बढ़ा है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि रायगढ़ वन मण्डल के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों जुनवानी, बंगुरसिया, अमलीडीह, छर्राटांगर, चक्रधरपुर, सामारूमा, सराईपाली, में हाथियों के लिए पीने हेतु जल की व्यवस्था वनक्षेत्रों में ही हो जाने से गांव की ओर उनका आगमन बहुत कम हो रहा है जिससे मानव हाथी द्वंद्व में भी कमी आई है।
09 May 2023 01:33PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पैरा से तैयार किया गया पोट्रेट आशीष परगनिहा एवं मितान क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा तैयार किया गया है। यह पैरा से बना सबसे अधिक लंबाई चौड़ाई का पोट्रेट है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय की वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पैरा से तैयार किया गया पोट्रेट
09 May 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केरला फाईल्स फिल्म मुद्दाविहीन भाजपा का दंगाई फार्मूला है। जब भाजपा के पास जनसरोकारो के मुद्दे उठाने को नहीं रहते तब भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति करती है। भाजपा देश में 9 साल से सरकार चला रही है। उसके पास मोदी सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है जिसे जनता के बीच लेकर जाये इसलिये वह फिल्मी कहानियों के आधार पर जनमत को दिग्भ्रमित करने के लिये केरला फाईल्स जैसी फिल्मों को आगे करने का षडयंत्र रच रही है। भाजपा में साहस है तो वह मोदी सरकार के 2014 में वायदों आधार पर जनता के बीच जाने का साहस दिखाये। साहस है तो मोदी के वायदा खिलाफी पर पिक्चर बनाने की हिम्मत करे। केरला फाईल्स मुद्दाविहीन भाजपा का दंगाई फार्मूला - मोहन मरकाम
09 May 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित छत्तीसगढ़ धोबी समाज के महान संत स्वच्छता के जनक गाडगे जी महाराज की 147 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुये |
09 May 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जायेगा।
09 May 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









