09 May 2023

Generic placeholder image

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने उच्च शिक्षा विभाग को ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ में राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन में लाया जाए, इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। श्री पटेल ने इस उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

09 May 2023 10:51AM,
by: Tikendra Sinha