09 Jun 2023
अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। मैत्रेयन पहले 2000 की शुरुआत तक भाजपा के साथ थे, लेकिन बाद में अन्नाद्रमुक में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन भाजपा में शामिल
09 Jun 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
फडणवीस की 'औरंगजेब की औलाद' टिप्पणी पर आलोचना करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'फिर गोडसे और आप्टे की संतानों को बुलाओ, वे कौन हैं?' ओवैसी ने कहा, "मैं नहीं जानता था कि आप (देवेंद्र फडणवीस) इतने विशेषज्ञ हैं।" गोडसे की संतान कौन है: फडणवीस की औरंगजेब टिप्पणी पर ओवैसी
09 Jun 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने दावा किया कि उनके पति पंजाब का नेतृत्व करने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पहली पसंद थे। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान..आपको पता होना चाहिए कि जिस सम्माननीय कुर्सी पर आप बैठे हैं, वह आपके बड़े भाई (सिद्धू) ने आपको तोहफे में दी है।"
09 Jun 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज परंपरागत व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को कवर्धा शहर के अंबेडकर चौक के पास 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से नव निर्मित 02 पौनी पसारी परिसर का लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी। पौनी पसारी परिसर के लोकार्पण से परंपरागत व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को पक्का चबूतरा और सहारा मिल गया है। उन्होंने पौनी पसारी परिसर में ही मिलेट्स कैफे का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
09 Jun 2023 01:32PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कवर्धा के कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।
09 Jun 2023 01:31PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









