09 Jun 2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के पटवारियों पर एस्मा लगाने से पटवारी संघ के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संघ सरकार से नाराज है। वही संघ द्वारा फैसले के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संघ आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन को ज्ञापन सौंपने वाले है। एस्मा लगने से नाराज पटवारी संघ मुख्य सचिव को सापेंगे ज्ञापन
09 Jun 2023 07:57AM,by: Tikendra Sinha
वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बेहतर बदलाव आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासियों के हित में काम करते हुए कई यहां कार्य किए हैं। लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य में खरीदी, दाम में बढ़ोत्तरी, कृषि और लघु वनोपजों का संग्रहण, वैल्यू एडिशन जैसे कार्यों से न केवल वनांचल क्षेत्रों में लोगों को रोजगार मिला है बल्कि उनके जीवन में बदलाव भी आ रहे हैं। आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवनों जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। वनाश्रितों के अधिकारों में भी वृद्धि हुई है। तेंदूपत्ता संग्रहण के दाम बढ़ने से ख़ुश हैं संग्राहक
09 Jun 2023 07:57AM,by: Tikendra Sinha
गोधन न्याय योजना में गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रहे हितग्राहियों को अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक गोबर विक्रेताओं को 237.28 करोड़ रूपए तथा स्व- सहायता समूहों एवं गौठान समितियों को 223.60 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह ही नवनिर्मित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में भी गोधन न्याय योजना की शुरूआत के साथ ही ग्रामीण अंचालों में रोजगार के नये अवसर के रास्ते भी खुलते जा रहे हैं। गौठानों में गोबर विक्रय, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी से आय अर्जन करना, पशु-पालकों एवं महिला समूह के लिए योजना अंतर्गत पशु-पालक एवं महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सक्रियता की ओर बढ रहे हैं।
09 Jun 2023 07:57AM,by: Tikendra Sinha
भारत के पहले स्वदेशी COVID-19 वैक्सीन COVAXIN के निर्माता भारत बायोटेक द्वारा बनाए गए टाइफाइड के टीके को ड्रग रेगुलेटर CDSCO ने 'नॉट ऑफ़ स्टैंडर्ड क्वालिटी' के रूप में फ़्लैग किया है। कंपनी ने कहा कि हमने टाइपबार बैच नंबर 54A22001A (vi पॉलीसेकेराइड टाइफाइड वैक्सीन) को वापस मंगाना शुरू कर दिया है। यह दावा करता है कि टाइपबार WHO का गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस प्रीक्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट पाने वाला भारत का पहला वैक्सीन है।
09 Jun 2023 06:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









