09 Aug 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के तारतम्य में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में धमतरी जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले के कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंडल के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। धमतरी जिले में 4 और 5 अगस्त को स्कूलों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन दुकानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में विशेष अभियान के माध्यम से 9 हजार 700 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनाने में राज्य का धमतरी जिला दूसरे स्थान पर

09 Aug 2023 11:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

बस्तर जो शांति का टापू है, शस्य श्यामला है, प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। बस्तर में साफ दिल के लोग हैं, भोले-भाले लोग हैं, मेहनतकश और ईमानदार लोग हैं। पिछले कुछ वर्षों से जो भय का माहौल बना था, आज वह भय से उन्मुक्त होते जा रहे हैं। आज हिंसक घटनाओं में बहुत कमी आई है और उसका लाभ जनता उठा पा रही है। लोग आसानी से व्यापार-व्यवसाय कर रहे हैं, शिक्षा से, रोजगार से जुड़ रहे है और अपनी संस्कृति से जुड़कर संरक्षित एवं संवर्धित कर रहे हैं। जिस सुंदर बस्तर की कल्पना हमारे पुरखों ने की थी, आज उसे साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दिन रात मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर जगदलपुर के काकतीय कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर जिलेे को 637 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 150 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 487 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन शामिल है। 

09 Aug 2023 11:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम, विकासखंड मुख्यालय, सीतापुर जिला सरगुजा में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लगे स्टाल का किया निरीक्षण किया। महात्मा गांधी रूरल इंडिस्ट्रीयल पार्क (रीपा) सरगुजा जिले के सभी 7 ब्लॉको में स्थापित 14 रीपा उत्पादन केंद्रों में लगे प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से लगभग 56 प्रकार के अलग-अलग खाद्य सामग्री, पेवर ब्लाक, स्टेशनरी, ईंट, तेल, स्टील फेब्रेकिशन व गोबर से निर्मित पेंट का उत्पादन किया जा रहा है, इसकी मार्केटिंग 'सी-मार्ट' के माध्यम से की जाती है। इस कार्य में कम समय में ही अब तक लगभग 34 लाख रुपए का विक्रय किया जा चुका है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ने महिलाओं को किया आर्थिक सशक्त

09 Aug 2023 11:36AM,
by: Tikendra Sinha