09 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 8 अगस्त को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगें तथा 9 अगस्त को जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 674 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 2580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को 334 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 269 कार्यों की सौगात देंगे। 

09 Aug 2023 04:10AM,
by: Tikendra Sinha