09 Aug 2024

Generic placeholder image

रायपुर की आमापारा निवासी श्रीमती उषा ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी व्यथा बताई। श्रीमती उषा ठाकुर ने बताया कि वह माउथ (मुँह) कैंसर से पीड़ित हैं जिसका लंबे समय तक निजी अस्पताल में उपचार चला और एक बार ऑपरेशन भी हो चुका है। फ़िलहाल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के अंतर्गत स्थित इंदिरा गांधी कैंसर रिसर्च सेंटर में आगे का इलाज चल रहा है। वर्ष 2017 में पति के निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है, ऐसे में तीन बच्चों की पढ़ायी में बाधा आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगायी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एक लाख रुपये की राशि श्रीमती उषा ठाकुर के परिवार के लिए स्वीकृत की। जनदर्शन में मिली इलाज के लिए सहायता राशि

09 Aug 2024 03:16AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

  छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यक्रम 09 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ध्वज ‘तिरंगा’ के प्रति गौरव की भावना को बढ़ावा देना और आम जनता में देश प्रेम की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों में शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

09 Aug 2024 03:15AM,
by: Babuaa Desk