09 Oct 2023
इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। देश को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने बताया है कि गाजा को खाने, बिजली, पानी और गैस समेत कई चीजों की सप्लाई बंद की जा रही है। इजरायल ने जारी किया गाजा की पूर्ण घेराबंदी का आदेश
09 Oct 2023 02:25PM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने अपने ही शीर्ष नेता राहुल गांधी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को खराब वक्ता बताते हुए कहा कि राजनीति में सबसे पहले अच्छा वक्ता होना जरूरी है। वडेट्टीवार ने कहा, ''मैं पिछले 6 बार से नॉनस्टॉप विधायक हूं। राजनीति में सबसे पहले अच्छा वक्ता होना जरूरी होता है जैसे राहुल गांधी पढ़े-लिखे क्वालिफाइड हैं तो हैं लेकिन वक्ता अच्छे नहीं है।''
09 Oct 2023 02:25PM,by: Tikendra Sinha
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की चर्चा न होने पर भड़के उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग से कई तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि आयोग को जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हमें बताएं कि इसका कारण क्या है? क्या स्थिति इतनी खराब है कि चुनाव नहीं कराए जा सकते? अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर के लोगों को जवाब देना होगा कि वे उन्हें लोकतंत्र से दूर क्यों रख रहे हैं।
09 Oct 2023 12:52PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका के जवाब में केंद्र को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने चीन द्वारा 1996 में आपसी सहमति से बनी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अधिग्रहित भारतीय भूमि के बारे में एक मानचित्र के साथ जानकारी मांगी है।
09 Oct 2023 12:52PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









