10 Feb 2022
कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा आज जारी आदेशानुसार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी आईट्म, फूड कोर्ट एवं अन्य खाद्य संबंधी प्रतिष्ठान अधिकतम रात्रि 12 बजे तक संचालित होगें। नगर निगम एवं अन्य नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा मुख्य सडक मार्ग में स्थित ढाबे रात्रि 12 बजे के बाद भी ट्रक, बस एवं अन्य परिवहन वाहनों के लिए संचालित हो सकेंगे।
10 Feb 2022 01:52PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि तीन महीने के भीतर दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा, "आम जनता, सरकारी कर्मचारियों के अलावा, यहां अपने वाहनों को चार्ज कर सकेगी।" आधिकारिक आदेश में कहा गया, "डिस्कॉम के पैनल में शामिल विक्रेता के जरिए 6,000 रुपये प्रति चार्जिंग प्वाइंट की सब्सिडी दी जाएगी।"
10 Feb 2022 01:33PM,by: Babuaa Desk
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी हर चुनाव से सीखती है और चुनाव पार्टी के लिए एक 'खुले विश्वविद्यालय' की तरह हैं। पीएम मोदी ने कहा, "हम इसे शिक्षा के क्षेत्र के रूप में देखते हैं। मैं सभी राज्यों में बीजेपी के लिए एक लहर देख सकता हूं। हम भारी बहुमत से जीतेंगे और पांच राज्यों के लोग हमें उनकी सेवा करने का मौका देंगे।" .
10 Feb 2022 01:32PM,by: Babuaa Desk
हाईकोर्ट ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों को पुन: खोला जाए। साथ ही मामले का निस्तारण होने तक विद्यार्थी किसी भी प्रकार के धार्मिक वस्त्र यानी स्कार्फ, गमछे आदि पहनने की जिद न करें। शांति और सद्भाव बना रहना चाहिए। हिजाब विवाद: हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेज खोलने के दिए निर्देश
10 Feb 2022 01:04PM,by: Naveen kumar sahu
हिजाब विवाद को लेकर सुनवाई कर रही कर्नाटक उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई सोमवार, 14 फरवरी, 2022 तक के लिए टाल दी है। कर्नाटक हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने आज की सुनवाई के दौरान मामले में अंतरिम आदेश देते हुए फैसला आने तक धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है।
10 Feb 2022 11:49AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


