10 Mar 2023
26 वर्षीय महिला डॉक्टर सुमेधा शर्मा की उसके 30 वर्षीय बॉयफ्रेंड जौहर गनई ने जम्मू में उसके घर पर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा, "हमें...आरोपी के एक रिश्तेदार का फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि उसने अपने फेसबुक हैंडल पर आत्महत्या की योजना साझा की थी...[वह] एक शौचालय में गंभीर हालत में पाया गया था।
10 Mar 2023 02:13PM,by: Babuaa Desk
मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में टीवी सीरियल 'घूम रहे हैं किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक दमकल विभाग को आग लगने की सूचना शाम साढ़े चार बजे मिली। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग 2,000 वर्ग फुट में फैले फिल्म स्टूडियो के भूतल तक ही सीमित है। मुंबई में टीवी सीरियल के सेट पर लगी भीषण आग
10 Mar 2023 01:56PM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा बस्तर के लोगों को ठगने के लिये केंद्रीय मंत्रियों का दौरा कार्यक्रम बस्तर में बनाती है लेकिन यह मंत्री बस्तर के विकास के लिये कोई योजना लेकर बस्तर नहीं आते। एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री बस्तर आ चुके है लेकिन किसी ने 1 रू. की भी केंद्रीय सहायता बस्तर में नहीं किया है। 15 सालो तक राज्य में भाजपा की सरकार थी तब भी बस्तर की उपेक्षा की गयी। आज जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तब भी बस्तर के विकास के लिये केंद्र सरकार उदासीन है। भाजपा आदिवासी समाज को सिर्फ वोट लेने के लिये इस्तेमाल करना चाह रही लेकिन बस्तर के लोग जागरूक है, भाजपा के चाल में नहीं आने वाले। केंद्रीय मंत्री बस्तर में सड़क मार्ग से दौरा करने का साहस जुटा पाये है तो यह भूपेश सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। 4 साल के कांग्रेस सरकार के राज में शांति के साथ सड़क मार्गों की बहाली हुई है। वर्षो से लंबित सड़को को बनाया गया तब ही टुडू जी निर्भीक होकर दौरा कर रहे है। बस्तर के लोगों को ठगने केंद्रीय मंत्री दौरे पर आ रहे -कांग्रेस
10 Mar 2023 01:45PM,by: Tikendra Sinha
उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले रायपुर के मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत दिसम्बर माह में इस यूपीएचसी (Urban Primary Health Centre) का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में मठपुरैना शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
10 Mar 2023 01:45PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों कोे इस घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।
10 Mar 2023 01:45PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









