10 Jul 2024

Generic placeholder image

प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच विकसित छत्तीसगढ़ मेरे सपनों का खुशहाल छत्तीसगढ़ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर विस्तृत निर्देश जारी किया गया है। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 18 जुलाई 2024 को सबेरे 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सम्पन्न कराने को कहा गया है। साथ ही मूल्यांकन कार्य उसी दिन पूर्ण करके विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध का चयन कर चयनित निबंध को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी को 19 जुलाई तक भेजने को कहा गया है। 

10 Jul 2024 04:11PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 16 वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष  डॉ. अरविंद पनगढ़िया आज चार दिनों के छत्तीसगढ़ आवास पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे। उनके साथ आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष, सचिव श्री रित्विक पांडे, सयुंक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक श्री राघवेंद्र सिंह सहित दल के अन्य सदस्य भी आये। दल का स्वागत वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल, एनआरडीए के सीईओ श्री सौरभ कुमार , राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर भूरे, एमडी सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई, रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों को राजकीय गमछा पहनाया गया और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

10 Jul 2024 04:11PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों के ऐसे आपसी राजीनामा के प्रकरण जिनका निराकरण विशेष अदालत के माध्यम से निराकृत किया जा सकता है, उन्हें निराकृत किया जाएगा। भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री सूर्यकांत ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्यों की हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, एडवोकेट जर्नल, लॉ सेकेटरी सहित अन्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से शासन स्तर पर प्रकरणों को निराकृत करने के लिए विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

10 Jul 2024 03:05PM,
by: Tikendra Sinha