10 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रायपुर के ‘लक्ष्य’ इंडोर फायरिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भवनों का उद्घाटन तथा पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम डुमरडीहकला पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम सेम्हरा दैहान पहुंचकर वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.05 बजे ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात् शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

10 Aug 2023 05:54AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह ‘‘कमार’’ को एक विशेष तोहफा देते हुए उन्हें पर्यावास अधिकार (Habitat Rights) मान्यता पत्र वितरित किए। प्रदेश में पहली बार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह को पर्यावास अधिकार प्रदान किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह को पर्यावास अधिकार दिया गया है। इसी तरह कमार जनजाति समूह प्रदेश का पहला जनजाति समूह है, जिसे राज्य शासन द्वारा पर्यावास अधिकार मिला है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड अंतर्गत स्थित मगरलोड पाली/उपक्षेत्र (परंपरागत क्षेत्र) के 22 कमार पारा/टोला के मुखिया को पर्यावास अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किए। 

10 Aug 2023 05:53AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज, सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी शामिल हुये। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासी समाज का सम्मान लौटाया, भाजपा के 15 सालों के रमन राज में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जाता था। प्रदेश की आबादी का 32 प्रतिशत हिस्सा आदिवासी समाज का है लेकिन उन्हें ही मुख्यधारा से अलग रखने का षड़यंत्र भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि जो समाज की मुख्यधारा से वंचित है उनको बराबरी पर लाने का काम समाज के हर तबके का है। कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग के लिये काम किया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पिछली बार भाजपा के कुशासन के खिलाफ हमें जनादेश मिला था इस बार हमें हमारी सरकार के कामों के आधार पर वोट मिलेगा। राजीव भवन में मनाया गया आदिवासी गौरव दिवस

10 Aug 2023 05:53AM,
by: Tikendra Sinha