10 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्यारे लाल सिंह के जन्मस्थली ग्राम सेम्हरादैहान में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा ग्राम डुमरडीहकला में किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे, जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में वे शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी करेंगे।   

10 Aug 2023 05:54AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए तकनीकी एवं फॉर्मेेसी संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाईन कॉउंसिलिंग के माध्यम से होगी। संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अनुसार बैचलर ऑफ टेक्नॉलाजी के साथ इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, कास्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग, इंटीरियन डेकोरेशन, मार्डन ऑफीस मैनेजमेंट और हॉटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नालॉजी में डिप्लोमा कोर्सेस के लिए पहले चरण के लिए पंजीयन 11 अगस्त से 15 अगस्त तक होगा। सीटों का आबंटन 17 अगस्त को, एवं प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। इसी तरह द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 22 से 26 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 29 अगस्त को एवं प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी। प्रवीण्यता सूची 13 सितंबर को जारी होगी एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 से 15 सितंबर तक चलेगी। इस संबंध में अभ्यर्थी www.cgdteraipur.cgstate.gov.in वेबसाइट में जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

10 Aug 2023 05:54AM,
by: Tikendra Sinha