10 Nov 2021

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी करने वाली 2058 सहकारी समिति संघ ने सोमवार 08 नवम्बर से अपनी 05 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। संघ, समितियों से कमीशन काटे जाने का विरोध कर रहा है । भारतीय जनता पार्टी सहकारी समिति कर्मचारी संघ के कर्मचारियों के इस आंदोलन के समर्थन में उतर चुकी हैं। विष्णुदेव साय  ने पत्र के माध्यम से कहा कि, एक ओर प्रदेशभर में आगामी 01 दिसम्बर से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम शुरू होना है और दूसरी तरफ लगभग 22 दिन पहले ही सहकारी समितियों में यह हड़ताल होने के कारण धान खरीदी का काम प्रभावित होगा और इसका पूरा खामियाजा प्रदेश के अन्नदाता किसानों को उठाना पड़ेगा।

10 Nov 2021 08:16AM,
by: Naveen kumar sahu