11 Mar 2024
श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाते हुए रायगढ़ के श्रद्धालुओं के जत्थे को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद सफर की शुभकामनाएं दी।
11 Mar 2024 09:50AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस पार्टी ने 8 मार्च को 8 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें सबसे ज्यादा केरल से 16 प्रत्याशियों के नाम थे। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इस पर सवाल उठाए हैं। शमा ने कहा- केरल से सिर्फ एक महिला को ही टिकट क्यों दिया गया? कांग्रेस प्रवक्ता ने केरल में कैंडिडेट सिलेक्शन पर सवाल उठाया..
11 Mar 2024 09:50AM,by: Vinay Jha
'20 डेज इन मारियुपोल' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म में रूसी हमले से तबाह हुआ यूक्रेनी शहर मारियूपोल दिखाया गया है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के एक महीने में यह शहर 90% तबाह हो गया था। फिल्म के कई शॉर्ट्स तब ही रिकॉर्ड किए गए थे। यूक्रेन जंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर..
11 Mar 2024 09:49AM,by: Vinay Jha
मालेगांव मुकदमे में गैरहाजिर रहने पर मुंबई की अदालत ने आज भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. स्पेशल एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर और अन्य आरोपियों को अदालत की ओर से निर्देशित तारीखों पर बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था.
11 Mar 2024 09:49AM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्यों का दौरा करके कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. इसी क्रम में वो दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि चुनाव की वजह से मोदी काम कर रहा है लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि 10 सालों में कितने चुनाव आए और चले गए. घमंडिया गठबंधन के चश्मे का नंबर अभी तक नहीं बदला - पीएम मोदी..
11 Mar 2024 09:49AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार (11 मार्च, 2024) को दावा किया कि पीएम मोदी के चंदे के धंधे की पोल खुलने वाली है. एनडीए सरकार अपने ही बैंक का डेटा छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सिर के बल खड़ी है. चंदा देने वालों पर कृपा की बौछार और जनता पर टैक्स की मार, यही है भाजपा की मोदी सरकार.
11 Mar 2024 09:49AM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस सोमवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है. इससे पहले प्रत्याशियों की संभावित लिस्ट सामने आई है. दावा है कि कांग्रेस हरिद्वार से हरीश रावत, नैनीतालसे रणजीत रावत , टिहरी से दीपक बिजलवान, पौड़ी से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से यशपाल आर्य को प्रत्याशी बना सकती है.इन सभी के नामों की चर्चा है. आज शाम या कल सुबह तक कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट आ सकती है.
11 Mar 2024 09:49AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









