11 Mar 2024
उद्धव ठाकरे गुट के एक और विधायक सीएम एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए. ठाकरे गुट के विधायक रविंद्र वायकर रविवार (10 मार्च) को सीएम आवास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिंदे गुट का दामन थाम लिया. रविंद्र वायकर के पार्टी में शामिल होने के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "रविंद्र वायकर रियल शिवसेना में शामिल हो गए हैं. जो बाबा साहेब ठाकरे के विचारों पर चलती है." चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट से गिरा एक और 'विकेट'..
11 Mar 2024 01:04AM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार (11 मार्च) गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री गुरुग्राम के सेक्टर 82 में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए एसपीजी ने रैली स्थल के आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. तो वहीं गुरुग्राम पुलिस ने भी कई लेयर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. साथ ही गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. पीएम मोदी कल करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन..
11 Mar 2024 01:04AM,by: Vinay Jha
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (10 मार्च) को अपने कर्नाटक सांसद अनंत कुमार हेगड़े के उस विवादस्पद बयान से किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने भारत के संविधान में संशोधन करने की बता कही. पार्टी ने सांसद के बयान से खुद को अलग करते हुए इसको उनकी निजी टिप्पणी बताया है. साथ ही उनसे इस बयान पर जवाब भी तलब किया है. सांसद अनंतकुमार ने की संविधान संशोधन की वकालत..
11 Mar 2024 01:04AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस से निकाले जा चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने रविवार को संभल में कहा- राहुल गांधी दिमागी संतुलन खो चुके हैं। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। जिस जहाज का कैप्टन राहुल गांधी जैसा होगा, उससे सब छलांग लगाएंगे ही। इसीलिए सीनियर नेता एक-एक करके छलांग लगा रहे हैं। जितने भी बड़े नेता हैं उनका कांग्रेस में अपमान हो रहा है। राहुल गांधी दिमागी संतुलन खो चुके - प्रमोद कृष्णम्..
11 Mar 2024 01:04AM,by: Vinay Jha
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11 मार्च को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को रवाना करेंगे। वे 11 मार्च को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज आस्था ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
खेती-किसानी छत्तीसगढ़ के लोगों की आजीविका का साधन होने के साथ यहां की संस्कृति में भी रची बसी है। ग्रामीण जनजीवन में तीज-त्यौहार भी खेती किसानी से जुड़े हैं। खेतों की जुताई-बुआई से लेकर फसल की कटाई तक हर अवसर पर हरेली, पोला, नवाखाई, छेरछेरा आदि त्यौहार मनाएं जाते हैं। किसानों से किए वादे पूूरे कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कला केन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केन्द्र में बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवन को एक सुन्दर कला केन्द्र भवन के रूप में विकसित किया गया है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन रायपुर के प्रयासों की सराहना की।
11 Mar 2024 01:03AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








