11 Jul 2021
वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसशिप ने रविवार शाम अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रख दिया। इसके साथ ही वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक निजी स्पेसशिप से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले बिजनेसमैन बन गए। उनके साथ इस स्पेसशिप में भारतीय मूल की शिरीषा बंदला के अलावा चार अन्य लोग भी हैं। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद रिचर्ड ब्रैनसन ने अपना अनुभव पूरी दुनिया के साथ साझा किया और इसे पूरी उम्र न भूलने वाला अनुभव बताया। साथ ही उन्होंने वर्जिन गैलेक्टिक टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम के 17 साल की मेहनत का परिणाम है।
11 Jul 2021 06:35PM,by: Vikash Kumar
राजधानी के मुंडका इलाके में स्थित टीकरी कलां पीवीसी मार्केट के गोदाम वाले एरिया में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग इतनी भीषण है कि मौके पर 40 गाड़ियों को भेजा गया है। हालांकि आग की इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए मौके पर 40 दमकल वाहनों को भेजा गया था। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। दिल्ली के मुंडका इलाके के पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग
11 Jul 2021 06:26PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण बिल लागू करने से पहले सरकार के नेता और मंत्री बताएं कि उनके कितने बच्चे हैं। साथ ही यह भी बताएं कि इनमें से कितने बच्चे अवैध हैं।
11 Jul 2021 04:08PM,by: Vikash Kumar
मोदी सरकार में महाराष्ट्र में बीजेपी की नेता प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने से स्थानीय नेताओं की नाराजगी सामने आई है। प्रीतम मुंडे को कैबिनेट में जगह मिलने से नाराज बीड जिले में बीजेपी के 20 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। यह दावा वहीं के एक नेता ने किया है। स्थानीय नेता ने यह भी कहा कि अंबाजोगई के बीजेपी पार्षदों के साथ बीड जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्य अपना इस्तीफा सौंपने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
11 Jul 2021 04:08PM,by: Vikash Kumar
केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की सरकार ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के राज्य के सभी स्कूलों को खोलने का एलान कर दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने एलान किया कि नौवीं से 12वीं तक के राज्य के सभी स्कूल 16 जुलाई से खुल जाएंगे. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि 16 जुलाई से ही राज्य के सभी कॉलेज भी दोबारा से खुलेंगे.
11 Jul 2021 02:59PM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण के बीच पाकिस्तान के साथ कारोबार के लिए चीन सिर्फ सड़क मार्ग को खोलना चाहता है। हालांकि दोनों सरकारों के बीच एक मई से पीओके स्थित खुनजरेब सीमा तक व्यापार शुरू करने पर समझौता हो चुका है। लेकिन कोविड-19 के चलते चीन इस समझौते को अब तक लागू नहीं कर पाया है। पाकिस्तान से व्यापार के लिए सिर्फ सड़क मार्ग खोलेगा चीन
11 Jul 2021 02:26PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




