11 Aug 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य योजना आयोग को विकेन्द्रीकृत जिला योजना निर्माण, समीक्षा, इन योजनाओं के आधार पर संसाधन वितरण की प्राथमिकता निर्धारित करने, राज्य शासन को समय-समय पर समुचित सुझाव देने का दायित्व प्रदान किया गया है। जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत वार्षिक योजना बनाए जाने के संबंध में संविधान में तथा राज्य द्वारा इस संबंध में बनाए गए अधिनियमों में विस्तृत प्रावधान किए गए हैं, जिनके अनुसार जिले के ग्रामीण तथा नगरीय निकायों द्वारा उनके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी तथा इन योजनाओं को जिला योजना समिति द्वारा संकलित कर विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार की जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर, जिला योजना समिति के पदेन सदस्य सचिव हैं। विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार की जाएगी

11 Aug 2023 05:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने राज्य में विकसित किए जा रहे रीपा में स्थानीय जरूरतों के मुताबिक आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जाए। यहां पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। रीपा में ग्रामीण उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की अधोसंरचना तैयार की जाए जिससे यहां उद्योग लगाने वाले युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। उन्होंने रीपा केंद्रों में परंपरागत व्यवसायों से जुड़े परिवारों के साथ ही सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने कहा। श्री चौबे आज राजधानी रायपुर के ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत निमोरा के सभागार में पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने यहां 3 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से बने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के भवनों का लोकार्पण भी किया। 

11 Aug 2023 05:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान पुलिसिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नवीन पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए आधुनिक तकनीक तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त साईबर थाना, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अुनसार फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का निर्माण 6.67 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है, इससे छत्तीसगढ़ पुलिस को उत्तम और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। 

11 Aug 2023 05:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ठाकुर प्यारे लाल सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। उन्होंने ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल, समाज सेवी श्री पदम कोठारी, समाज सेवी श्री रतन यादव, सरपंच श्री दिनेश सिंह ठाकुर अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री राहुल भगत, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित ठाकुर, प्यारे लाल सिंह के परिजन श्री नीलकांत सिंह, श्री आशीष सिंह, श्री श्रीकांत सिंह, श्री विश्वजीत सिंह, श्री सौमित्र सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य, पंचगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा ठाकुर प्यारे लाल सिंह के अन्य परिजन इंदौर, श्रीनगर, भोपाल, बीना, दुर्ग, रायपुर से भी इस अवसर पर उपस्थित हुए। 

11 Aug 2023 05:50AM,
by: Tikendra Sinha