12 Jan 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां स्थित आदिवासियों के आराध्य आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू और रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद आश्रम रायपुर के स्वामी अव्ययात्मानन्द, स्वामी प्रपत्यानन्द, स्वामी देवभावानन्द भी उपस्थित थे। 

12 Jan 2024 01:25PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता श्री रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए। उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री श्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला। अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।

12 Jan 2024 01:25PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नांदघाट हाई स्कूल प्रंागण में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में शामिल हुए और उपस्थित जनसमुदाय को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए जिले के विभिन्न विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। मोबाईल-वेन और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर लोगों का बीपी, शुगर, खून जांच एवं अन्य जांच की जा रही है। और उन्हें निःशुल्क दवाई भी दी जा रही है।

12 Jan 2024 01:25PM,
by: Tikendra Sinha