12 Feb 2024
जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राजनेताओं को जातिगत जनगणना कराना ही क्याें हैं? एक धर्म की राजनीति कर रहे हैं और एक को जाति की राजनीति करनी है। शंकराचार्य सोमवार को रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। जातिगत जनगणना ठीक नहीं - अविमुक्तेश्वरानंद..
12 Feb 2024 11:31AM,by: Vinay Jha
उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में काम को खराब गुणवत्ता का और कई खामियां पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे गिराकर दूसरी नई टंकी के निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन टंकी को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की है।
12 Feb 2024 11:31AM,by: Tikendra Sinha
वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे थे।
12 Feb 2024 11:30AM,by: Tikendra Sinha
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के 46 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 1 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने नौजवानों से राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नौकरी देने का अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। देश के सभी युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का सामान अवसर मिल रहा है।
12 Feb 2024 11:30AM,by: Tikendra Sinha
सोमवार को छत्तीसगढ़ की विधानसभा में ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा उठा। पिछली कांग्रेस सरकार पर मौजूद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उंगली उठाई। पिछली सरकार को भष्ट्राचार करने वाला गिद्ध बताते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नजर कर्मचारियों से जुड़े एक बड़े फंड पर थी, वो बंदर बाट करना चाहते थे। विधानसभा में स्मार्ट सिटी पर घोटाले के आरोप लगे, मंत्री ने आगे ये भी बताया कि ओल्ड पेंशन स्कीम का आखिर क्या होगा। क्या पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर देगी भाजपा सरकार...
12 Feb 2024 10:28AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





