12 Feb 2024
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत समाज, परिवार और मजबूत छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए नशीली दवाइयों की उपयोगिता पर हम सबको चिंता करने की आवश्यकता है। यह सुखद पहल है कि इस सामाजिक चिंता की शुरूआत आज कबीरधाम जिले से हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मेडिकल एसोसिशएन ने स्वयं नशीली दवाईयों की उपयोगिता तथा उनके सेवन और बिक्री पर चिंता जाहिर की है, यह सुखद शुरूआत है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाईयों से नशा मुक्ति संग्राम में छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल एसोसिएशन को हर संभव मदद करेगी। उन्होने कहा कि नशा के खिलाफ समाज में जनजागरण लाने की आवश्यकता है। पूरे प्रदेश में एसोसिएशन ने इस मुक्ति संग्राम को विस्तार करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने संघ को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन-जिन जिलों में इस अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित होगी, उससे संबंधित पुलिस अधीक्षक को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। इसके के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। समारोह में मेडिकल संचालक द्वारा नशीली दवाइयों की उपयोग करने वाले लोगों का रिकार्ड भी रखने का निर्णय लिया है, यह बेहद ही प्रशंसनीय है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नशामुक्त कवर्धा बनाने का दिलाया संकल्प
12 Feb 2024 05:31AM,by: Tikendra Sinha
आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही।
12 Feb 2024 05:21AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि केन्द्रीय गोंड़ महासभा के कार्यक्रम में आज आप सबके बीच आकर बेहद गर्व की अनुभूति हो रही है। केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुझे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपकर आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है। मैं आदिवासी हूं और आपका अपना भाई और सहयोगी हूं। आप सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जी-जान से समर्पित रहूंगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा देवालय परिसर में केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित सम्मान तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।
12 Feb 2024 05:21AM,by: Tikendra Sinha
जशपुरीया बेटा और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दो दिवसीय जशपुर अंचल के दौरे से लोगों में खासा उत्साह रहा। लोगों में विकास की नई आस जगी है। माटी पुत्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दूसरी बार अपने गृह जिला जशपुर और गृह ग्राम बगिया पहुंचे हैं। अंचल के लोगों ने बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ अपने मुखिया का स्वागत किया। अंचल के प्रख्यात लोकनृत्य करमा के ताल पर लोग झूमते नजर आए। वहीं लोग बड़े बड़े ढो- नगाड़ा, शहनाई आदि बजाकर झूम रहे थे।
12 Feb 2024 05:21AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर आज प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक अनुपम गार्डन में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा यातायात पुलिस रायपुर, नेहरू युवा केन्द्र, रोटरी क्लब, सी-3 इण्डिया, अमेजन, स्टेफिट विथ मी, ए.एस.जी.आई. हास्पिटल सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग/सहभागिता से स्वास्थ्यवर्द्धन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता का अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
12 Feb 2024 05:21AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









