12 Apr 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन के अध्यक्ष श्री महेत्तर राम वर्मा ने समाज की तरफ से प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को विगत 10 और 11 मार्च को पाटन क्षेत्र में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के महाधिवेशन में बतौर मुख्य अथिति शामिल होने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री से  वर्मा ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर रमेश कुमार,जागृति वर्मा, तन्मय धुरंधर सहित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

12 Apr 2023 04:09AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांतीय महासचिव इंजीनियर मनोज वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में आगामी 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इंजीनियर श्री मनोज वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद विगत 4 वर्षों में पहली बार प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से विद्युत अभियंता सम्मिलित होंगे। कॉन्क्लेव में तकनीकी विषयों पर बौद्धिक चर्चा के साथ ही अभियंताओं के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव के आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया और कॉन्क्लेव के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ से आर.क.े शर्मा, आर.के. बंछोर, विनय चंद्राकर सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

12 Apr 2023 04:08AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में युवा पंथी नर्तक दल ‘छत्तीसगढ़ पीडी पंथी परिवार‘ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को पंथी नर्तक दल के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने देश की राजधानी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वे विगत 13 वर्षों से पंथी नृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने ‘वंदे भारतम् नृत्य उत्सव-2023‘ के अंतिम चरण में कर्तव्य पथ पर देश के सभी राज्यों से आए लोक नृत्य कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसे वहां काफी सराहना मिली।

12 Apr 2023 04:08AM,
by: Tikendra Sinha