12 Apr 2023

Generic placeholder image

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक राजधानी रायपुर में आज से शुरू हुई। आज दिन भर चली बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदीपन, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा की। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, संभागीय संयुक्त संचालक, जिलों में पदस्थ विभागीय उप संचालक, ज़िला कार्यक्रम प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

12 Apr 2023 04:08AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में आमनागरिकों को सस्ती जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही है। राज्य शासन की श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के जरिये 53 लाख से अधिक नागरिकों को सस्ती दवाओं से लोगों को काफी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना से अब तक 155.54 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 96 करोड़ 20 लाख रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है। छत्तीसगढ़ में लोगों को आसानी से मिल रही है सस्ती जेनेरिक दवाएं

12 Apr 2023 04:08AM,
by: Tikendra Sinha