12 May 2022
केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज और बूस्टर डोज के बीच अंतर का नियम बदल दिया है। अब विदेश जा रहे नागरिक उस देश के नियम के अनुसार बूस्टर डोज लगवा सकेंगे जहां वो जा रहे हैं। अभी 18 वर्ष से अधिक के भारतीय नागरिकों के लिए दूसरे डोज और बूस्टर डोज के बीच का अंतर 9 महीने रखना अनिवार्य है। विदेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों के लिए बू्स्टर डोज की गाइड लाइंस में ढील देने का फैसला टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिशों पर आधारित है। कोविन पोर्टल पर भी यह सुविधा जल्द दिखाई देने लगेगी।
12 May 2022 01:00PM,by: Imran Khan
आय से अधिक संपत्ति के केस में गिरफ्तार IPS और सस्पेंड ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर जीपी सिंह सुप्रीम कोर्ट चले थे। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने का आदेश दिया था। जीपी सिंह गिरफ्तारी के बाद करीब 120 दिन से जेल में बंद है।
12 May 2022 11:58AM,by: Imran Khan
चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव की घोषणा की है। इनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल व मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, संजय राउत के अलावा छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा व भाजपा नेता रामविचार नेताम की सीटें शामिल हैं। इन 57 सीटों के मौजूदा सांसदों का कार्यकाल जून-अगस्त के बीच खत्म होने जा रहा है। राज्यसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
12 May 2022 11:38AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




