12 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक स्थायी और समावेशी भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव और युवाओं से भेंट-मुलाकात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की दी बधाई

12 Aug 2023 02:29AM,
by: Tikendra Sinha