12 Aug 2023

Generic placeholder image

कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा और उत्तर विधानसभा में प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में शुरूआत हुआ। पश्चिम विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंखनाद कर संकल्प शिविर का आगाज किये। यह संकल्प शिविर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। संभागीय सम्मेलन विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रही है। संकल्प शिविर में बूथ, अनुभाग में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मान किये। संकल्प शिविर में बूथ प्रबंधन, भूपेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर भी नेताओं ने जानकारी दी। रायपुर पश्चिम, उत्तर से कांग्रेस का संकल्प शिविर शुरू

12 Aug 2023 01:58AM,
by: Tikendra Sinha