12 Sep 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर को नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 49.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का भूमिपूजन और सेक्टर-24 में 40.01 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, ससंदीय सचिव श्री चिन्तामणि महाराज, श्री विकास उपाध्याय और सुश्री शकुन्तला साहू तथा विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

12 Sep 2023 04:16AM,
by: Tikendra Sinha