12 Sep 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मात्रात्मक त्रुटि में सुधार कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से मात्रात्मक त्रुटि सुधार की लंबित मांग पूरी होने से पूरे समाज में हर्ष है। अब समाज के सभी लोगों खासकर युवाओं को जाति प्रमाणपत्र बनने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
12 Sep 2023 04:16AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई नवाचारी पहल भी किए जा रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौसरी में एक ऐसे ही नवाचारी पहल के तहत अनोखे खिलौना संग्रहालय तैयार किया गया है। पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस अनोखे खिलौना संग्रहालय का शुभारंभ किया। शिक्षको और बच्चों को शुभकामनाएं दी। स्कूली बच्चों के लिए खिलौना संग्राहालय
12 Sep 2023 04:15AM,by: Tikendra Sinha
वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।
12 Sep 2023 04:15AM,by: Tikendra Sinha
सिहावा कर्णेश्वर रामायण महोत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी दिक्कत हो, सरकार हर स्थिति में किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। हम किसानों के साथ खड़े हैं। चाहे किसानों की बात हो, श्रमिकों की बात हो, हम सभी के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णेश्वर महादेव और कुलेश्वर महादेव की पुण्य भूमि से माघी पुन्नी मेले की शुरूआत होती है। भगवान श्रीराम के चरण जहाँ जहाँ पड़े हैं उन्हें विकसित करने की जिम्मेदारी हमने ली है। हमने इसकी शुरूआत माता कौशल्या की पुण्यभूमि से की है। रामवनपथ गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण हम कर रहे हैं। रामराज्य में सबको सम्मान और अवसर मिलता था। भगवान श्रीराम की प्रेरणा से हम भी सबके सम्मान और सबको अवसर दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
12 Sep 2023 04:15AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्रानंद ने राहुल गांधी पर कहा, "आप जैसे लोग हिंदुत्व की परिभाषा न ही गढ़ें तो अच्छा है। क्योंकि आपकी ही पार्टी के लोग हिंदू धर्म के विरोध में बोलते हैं। तमिलनाडु के जिन नेताओं ने सनातन के उन्मूलन के आंदोलन तक किए उसपर आपकी जुबान तक नहीं खुली। मैं इतना ही कहूंगा कि आपको सनातन के संत और हमारे धर्मालू पहचान गए हैं। आपका चरित्र हिंदू द्रोह का है।" राहुल गांधी पर भड़के स्वामी जितेन्द्रानंद
12 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
जद एस नेता कुमास्वामी ने कहा था कि सिद्धरमैया ने अतीत में भाजपा में शामिल होने की प्लानिंग बनाई थी और इस संबंध में वह भगवा पार्टी के नेताओं से मिले जिसपर सिद्धरमैया ने कहा, “मैं नेताओं से मिल सकता हूं... मैं आडवाणी से मिला हूं, हाल ही में मैं अमित शाह से भी मिला था लेकिन इसका मतलब बीजेपी में जाने की कोशिश नहीं है। बीजेपी में मेरी लाश भी नहीं जाएगी। सोशलिस्ट पार्टी के समय से ही मेरी राजनीति सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ रही है।” बीजेपी में मेरी लाश भी नहीं जाएगी : सिद्धरमैया
12 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









