12 Oct 2021
दिल्ली पुलिस ने पिछले 10-15 साल से भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकता के एक आतंकी को फर्जी आईडी के साथ गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान मोहम्मद असरफ के रूप में हुई है और उसकी फोटो जारी कर दी गई है। पुलिस ने उसके पास से एक एके-47 राइफल, एक हथगोला, दो पिस्टल और 110 राउंड बरामद किया है। पुलिस ने कहा, "हमें संदेह है कि वह शहर में एक बड़े हमले की योजना बना रहा था।"
12 Oct 2021 10:02AM,by: Babuaa Desk
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 'समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत करते हुए 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की। अखिलेश ने अपनी यात्रा के पहले चरण की शुरुआत कानपुर से हमीरपुर तक की. अपनी पूरी यात्रा के दौरान अखिलेश किसानों, युवाओं और उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे। यात्रा का पहला चरण 13 अक्टूबर को हमीरपुर में समाप्त होगा। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बजाया बिगुल
12 Oct 2021 08:31AM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे सप्ताह में एक बार वाहन का उपयोग बंद करके और लाल बत्ती पर वाहनों के इंजन बंद करके शहर में प्रदूषण को कम करने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण सुरक्षित सीमा में है लेकिन अन्य राज्यों में पराली जलाने से यह बढ़ रहा है।
12 Oct 2021 08:31AM,by: Naveen kumar sahu
बतौर कप्तान कोहली ने पहला मैच आईपीएल 2011 में खेला था । यह मैच आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर ने 17 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया था। पहले मैच में कोहली ने 39 रन बनाए थे इस मैच में आरसीबी के क्रिस गेल ने 44 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे। वहीं, तिलकरत्ने दिलशान ने 38 रन की पारी खेली। इसके बाद कोहली बल्लेबाजी करने आए और वह 34 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे और बैंगलोर ने यह मैच नौ विकेट से जीता। बतौर कप्तान कोहली ने पहले और आखिरी मैच में बनाए एक जैसे रन
12 Oct 2021 08:08AM,by: Naveen kumar sahu
बीते दिन में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए हैं। यह 224 दिनों में सबसे कम केस हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी पर पहुंच गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 हो गई है। जो अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,33,20,057 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की तादाद एक फीसदी से भी कम रह गई है। त्योहारी सीजन में कोरोना के दैनिक केसों में कमी लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
12 Oct 2021 08:08AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


