12 Dec 2023
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माधवी देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया
12 Dec 2023 04:29PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने राजधानी रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में प्रदेशभर से सामाजिक संगठनों और आमजनों के पहुंचने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विभिन्न समाजिक संगठनों ने गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ प्रदेशवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।
12 Dec 2023 04:27PM,by: Tikendra Sinha
राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले
12 Dec 2023 04:26PM,by: Tikendra Sinha
13 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम भौगोलिक इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लेकर नारा दिया कि हमने ही बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे विकास की ठोस नींव रखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के आवास के लिए ठोस पहल की गई। उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। सौभाग्य योजना के माध्यम से उस अंतिम गांव तक भी बिजली पहुंची, जहां बरसों से लोग उजाले की बाट जोह रहे थे।
12 Dec 2023 04:26PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम से युवाओं की टीम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने पहुना पहुंचे। उन्हांेने श्री साय का सम्मान करते हुए उन्हंे शुभकामनाएं दी। रिकेश साहू, युवराज साहू एवं लोकेश सोनी ने बताया कि हम सभी युवा बहुत ही उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजिम को विकास की एक नई ऊचाईयां मिलेगी। मुख्यमंत्री को बधाई देने त्रिवेणी संगम राजिम के युवा भी पहुंचे
12 Dec 2023 04:24PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









