12 Dec 2023

Generic placeholder image

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम भौगोलिक इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लेकर नारा दिया कि हमने ही बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे विकास की ठोस नींव रखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के आवास के लिए ठोस पहल की गई। उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। सौभाग्य योजना के माध्यम से उस अंतिम गांव तक भी बिजली पहुंची, जहां बरसों से लोग उजाले की बाट जोह रहे थे।

12 Dec 2023 04:26PM,
by: Tikendra Sinha